चोरगलिया में नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण, दवाइयों की अनियमितता पर एक्शन

हल्द्वानी/चोरगलिया – चोरगलिया स्थित निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र का स्वास्थ्य विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर, समाज कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में पुरुष और महिला दोनों मरीज पाए गए। जांच में संस्था का स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पंजीकरण भी पाया गया।

निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने केंद्र में रखी कुछ दवाइयों के स्टॉक की जांच की। दवाइयों को निर्धारित तरीके से स्टॉक में नहीं रखने पर संबंधित दवाइयों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। साथ ही बिना स्टॉक में पंजीकरण के दवाइयां रखने के मामले में संस्था के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण अग्रसारित किया गया।

केंद्र में काउंसलर भी नहीं मिला

संयुक्त निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलर कार्यरत नहीं पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित संस्था को नोटिस जारी कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की है।

निरीक्षण टीम ने संस्था प्रबंधन को नशा मुक्ति केंद्र का संचालन निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केंद्र में भर्ती लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और निर्धारित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा सभी नियमों का पालन किया जाए।

संयुक्त टीम के निरीक्षण से नशा मुक्ति केंद्रों में दवाइयों के रखरखाव, पंजीकरण और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की व्यवस्था को लेकर निगरानी और सख्ती का संदेश गया है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें