पंजाबी समाज की नई कार्यकारिणी को मिली जिम्मेदारी, एकजुटता का संकल्प

खटीमा – होटल रॉयल पैलेस में उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज बांगा ने की, जबकि संचालन मनोज वाधवा ने किया। बैठक में पंजाबी समाज की संस्कृति और रीति-रिवाजों के संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा समाज में एकजुटता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों से परिचित कराना बेहद जरूरी है। समाज की पहचान और विरासत को कायम रखने के लिए नई पीढ़ी का अपनी संस्कृति से जुड़ाव आवश्यक है।

कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश जलहोतरा और जिला अध्यक्ष पंकज बांगा ने कहा कि ऊधम सिंह नगर में पंजाबी समाज को संगठित और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाबी महासभा सामाजिक सरोकारों के साथ ही देश और प्रदेश के विकास में भी अपना योगदान देता रहेगा।

बैठक के दौरान महासभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अनिल बत्रा, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश छाबड़ा, कुमाऊं सोशल मीडिया प्रभारी सुनील ग्रोवर, कुमाऊं संगठन मंत्री विजय अरोड़ा, कुमाऊं महिला अध्यक्ष सोनिया सुनेजा, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुंबर, नगर अध्यक्ष जतिन ग्रोवर, महामंत्री हरीश बत्रा और कोषाध्यक्ष अतुल अरोड़ा को दायित्व सौंपा गया।

वहीं महिला पंजाबी सभा में आरती डाबर को अध्यक्ष, पूजा बत्रा को महामंत्री और दीप्ति ग्रोवर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री रंजीत सिंह नामधारी सहित महासभा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में पंजाबी समाज की एकजुटता मजबूत करने, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण तथा सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें