स्वरोजगार से सशक्त होंगी ग्रामीण महिलाएं, धारी में उद्यमशाला योजना की चौपाल में जुटीं 100 महिलाएं

धारी – ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत मंगलवार को विकासखंड धारी की ग्राम पंचायतों धनाचुली, चोरलेख, मंगर एवं जलनानील पहाड़ी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न चौपालों में करीब 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, रीप, वीरामजी नरेगा सहित विभिन्न ग्रामीण विकास एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों और योजना की टीम ने महिलाओं को योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और उपलब्ध लाभों के बारे में बताया।

स्वरोजगार के लिए महिलाओं को किया प्रोत्साहित

चौपाल में महिलाओं को स्थानीय संसाधनों और अपनी रुचि के अनुसार स्वरोजगार शुरू करने तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आजीविका मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने योजनाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं, सवाल और जिज्ञासाएं भी अधिकारियों के सामने रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

चौपाल के माध्यम से महिलाओं को न केवल योजनाओं की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें अपने स्तर पर छोटे उद्यम शुरू कर आय के नए स्रोत विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें