रामगढ़ में अनियंत्रित हुई ऑल्टो और खाई में जा गिरी, दो घायल; प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर

मुक्तेश्वर/रामगढ़ – रामगढ़ ब्लॉक के नथुवाखान क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्ला रामगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे नथुवाखान क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव करते हुए कार सवारों को बाहर निकाला।

सीएचसी रामगढ़ के चिकित्सक डॉ. प्रदीप पांडे के अनुसार हादसे में कोमल आर्या (17), पुत्री दिनेश चंद्र निवासी नथुवाखान और राजेंद्र प्रसाद (45), पुत्र जगत राम निवासी नथुवाखान घायल हुए हैं। कोमल के सिर में गहरी चोट बताई गई है, जबकि राजेंद्र प्रसाद के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं।

दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उच्च उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें