भारत को विश्व पटल पर सशक्त राष्ट्र बनाने में अटल जी का योगदान अविस्मरणीय: सीएम धामी, पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन

देहरादून – पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का सजग प्रहरी बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता और प्रख्यात कवि थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की स्थापना की। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच, सरल एवं सहज व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें