मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नैनीताल जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार सुबह एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने, कार्यक्रम स्थल एवं वीवीआईपी रूट पर विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति, वाहन एवं वस्तुओं पर पैनी नजर रखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचने, वायरलेस संचार प्रणाली को सक्रिय बनाए रखने, आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था की ब्रीफिंग का संचालन प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने किया। इस दौरान एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद सहित ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है और कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें