अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी पुलिस ने 13 को भेजा सलाखों के पीछे

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹58,950 की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार देर रात रामलीला मोहल्ला के समीप एक दुकान के दो मंजिला पुराने गोदाम में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 13 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹58,950 की नकदी, ताश के पत्ते एवं जुए में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की। सभी आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध जुआ, सट्टा और अन्य अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी हीरानगर उपनिरीक्षक संजीत राठौर, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, कांस्टेबल कमलेश सिंह और कांस्टेबल भोपाल सिंह शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें