ड्रिंक एंड ड्राइव पर काठगोदाम पुलिस का प्रहार, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक कार चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को कोतवाली काठगोदाम पुलिस ने मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यूपी 70 एफटी 6415 नंबर की वैगनआर कार के चालक चंदन कुमार पुत्र दिवाकर झा, निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद को अत्यधिक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि चालक सार्वजनिक मार्ग पर नशे की स्थिति में वाहन चलाकर न केवल अपनी बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल रहा था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 एवं 207 के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब या किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं। एक छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम एवं कांस्टेबल करतार सिंह ने अंजाम दिया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें