अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी, काठगोदाम पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

काठगोदाम – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट का अनुपालन करते हुए कार्रवाई की। इस दौरान फौजदारी वाद संख्या 3211/19 एवं वाद संख्या 6073/17, दोनों धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों में वांछित अभियुक्त कैलाश मर्तोलिया पुत्र स्वर्गीय के.आर. मर्तोलिया, निवासी जवाहर ज्योति, मल्ला प्लॉट, दमुवाढूंगा, काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र लगभग 50 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई की गई है। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में फरार अभियुक्तों, वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक
  • हेड कांस्टेबल भुवन चंद्र
  • हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह
Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें