पौड़ी पुलिस ने चेक बाउंस सम्बन्धी मामले में फरार चल रहे वारण्टी को किया गिरफ्तार।

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए हैं। जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा

 

माननीय न्यायालय कोटद्वार द्वारा जारी NBW वाद  संख्या-2040/2018 धारा-138 NI Act से सम्बंधित अभियुक्त मुकेश भारती,निवासी-सरड़ा सकाली पट्टी कोटद्वार,जो कि लम्बे समय से फरार चल रहा था जिसे आज दिनांक 20.02.2025 को दुग्गड़ा बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया है। उक्त गिरफ्तारशुदा वारण्टी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

मुकेश भारती पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी- सरड़ा सकाली पट्टी,कोटद्वार ।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें