नैनीताल पुलिस का अभियान जारी, सट्टा कारोबारियों पर कसा शिकंजा

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में जुआ एवं सट्टा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा सामग्री और नकदी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 18 जून 2026 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुनैद अली पुत्र वाहिद अली, निवासी लाल मस्जिद के सामने वाली गली, लाइन नंबर-17, बनभूलपुरा, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गोला पार्किंग क्षेत्र में दरगाह से लगभग 30 मीटर पहले एक पेड़ के नीचे सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा 1,600 रुपये नकद बरामद किए गए।

इस मामले में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 101/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल मोहम्मद यासीन एवं कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें