चोरगलिया एवम बेतालघाट पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 02 व्यक्तियों को 226 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार……..

नैनीताल- श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में  श्री राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया एवम अनीश अहमद थानाध्यक्ष बेतालघाट के नेतृत्व में 02 व्यक्ति से क्रमशः 130 पाउच अवैध कच्ची शराब एवं 96 पव्वे देशी शराब बरामद की है। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरगलिया क्षेत्र  के अमित कुमार पुत्र दिनेश कुमार आर्या निवासी दौलाबाजपुर उम्र 26 वर्ष  के कब्जे से कुल 130 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई बरामद कर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना चोरगलिया  में FIR N0. 06/2025 धारा 60 आबकारी अधििनियम पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम-

1- हे0कानि0 जगदीश सिह

2-कानि0 चन्दन सिंह

3- कानि0 मोहम्मद नाजिर

थाना बेतालघाट

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.01.2025 को चैकिंग के दौरान घिरोली पुल तिराहे के पास से अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र नंदकिशोर निवासी हराम घिरोली थाना बेतालघाट को 96 पव्वे माल्टा मसालेदार देशी शराब  के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना बेतालघाट में धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 हरि राम

2- कानि0 दीपक सिंह

3  कानि0  अनिल कुमार

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें