नैनीताल पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्राओं को बताया कैसे लें मदद

हल्द्वानी। छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नैनीताल पुलिस ने स्कूलों के आसपास निगरानी बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस, सीपीयू और चौकी प्रभारियों को विद्यालयों के आसपास नियमित पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी ने निर्देशित किया है कि स्कूल खुलने और बंद होने के समय विशेष रूप से गश्त बढ़ाई जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित वातावरण में विद्यालय आ-जा सकें और अभिभावकों में भी सुरक्षा को लेकर विश्वास बना रहे।

इसी क्रम में निरीक्षक यातायात हल्द्वानी भूपेश पांडे, महिला उपनिरीक्षक आरती तथा सीपीयू हल्द्वानी की टीम द्वारा विद्यालयों के बाहर छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास और पुलिस सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि यदि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्रता या संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा डायल 112 पर संपर्क करें।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि नैनीताल पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है और किसी भी समस्या की स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस सहायता ले सकती हैं।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें