फरार आरोपियों पर शिकंजा, रामनगर पुलिस की सख्त कार्रवाई,वारंटी गिरफ्तार

रामनगर – जनपद नैनीताल में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों पर फरार और वांछित आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त सुरेन्द्र पाल सिंह (44 वर्ष), पुत्र रेशम सिंह, निवासी थारी पीरुमदारा, रामनगर के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 797/21, धारा 435/109 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी एवं कांस्टेबल विक्रम कुमार शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें