सामाजिक संगठन की आड़ में ब्लैकमेलिंग का खेल! नेता पर गंभीर आरोप

हल्द्वानी – क्षेत्र में एक तथाकथित व्यापारिक संगठन से जुड़े नेता पर ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी नेता समाज सेवा की आड़ में अधिकारियों, व्यापारियों और आम लोगों पर दबाव बनाकर अवैध वसूली कर रहा है।

सूत्रों का दावा है कि यह नेता अपने संगठन के नाम का इस्तेमाल कर पहले लोगों की छोटी-छोटी शिकायतों को उठाता है, और उन्हें कुछ न्यूज़ पोर्टलों पर प्रकाशित करवाता है फिर उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की धमकी देकर समझौते के नाम पर पैसे मांगता है। कई मामलों में यह भी सामने आया है कि संबंधित व्यक्ति की छवि खराब करने की धमकी देकर भी उनसे मोटी रकम वसूली गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह खेल चल रहा है , लेकिन डर और बदनामी के कारण कोई खुलकर सामने नहीं आ पा रहा था। अब कुछ पीड़ितों ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरे मामले की आवाज उठाई है !

इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो आरोपी के खिलाफ और भ्रामक खबर चलने वाले पोर्टलों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिससे ब्लैकमेलिग करने वाले व्यक्तियों और पोर्टलों के इस कृत्य पर रोक लगेगी।

जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया कि मामले की शिकायत लिखित रूप से होने पर सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।सामाजिक सेवा के नाम पर इस तरह की गतिविधियां न केवल समाज के विश्वास को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि वास्तविक समाजसेवियों की छवि को भी धूमिल करती हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग तेज होती जा रही है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें