‘ऑपरेशन प्रहार’ में पुलिस को मिली सफलता, एक वारंटी गिरफ्तार

लालकुआं/नैनीताल – जनपद में वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लालकुआं पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस टीम ने उमेश चन्द्र चन्दोला (56 वर्ष), पुत्र जगन्नाथ चन्दोला, निवासी ग्राम पाडलीपुर, पोस्ट मोटाहल्दू, लालकुआं को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 3660/2016, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय हल्द्वानी में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शंकर नयाल और कांस्टेबल कुवेर राणा शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें