संविधान निर्माता को नमन, जसपुर में हुए विविध कार्यक्रम….

जसपुर – भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जसपुर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अंबेडकर पार्क जसपुर और ग्राम धर्मपुर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा खड़क सिंह चौहान ने भी सहभागिता करते हुए बाबा साहेब के विचारों को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित, गरीब और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं।

इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें