नशे में सड़क पर दौड़ा रहा था पिकअप, पुलिस ने दबोचा….

हल्द्वानीजनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काठगोदाम पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन को रोका गया। जांच में चालक राकेश मेहता निवासी मटेला, अल्मोड़ा अत्यधिक नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया।

सार्वजनिक मार्ग पर नशे में वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल योगेश कुमार और कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे में वाहन चलाने से बचें, क्योंकि यह न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें