गुम मोबाइल से साइबर ठगी, किसान के खाते से उड़ाए 1 लाख से ज्यादा….

हल्द्वानीगुम हुए मोबाइल फोन के जरिए साइबर ठगों ने एक किसान के खाते से एक लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा ली। मामले में पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आवास विकास क्षेत्र में किराये पर रहने वाले जगदीश ने कोतवाली में दर्ज शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को वह एमबी कॉलेज के पास से सिंधी चौराहे की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका मोबाइल फोन गुम हो गया। काफी तलाश के बावजूद फोन नहीं मिल सका।

शिकायत के अनुसार, उसी दिन दोपहर चार बजे से रात आठ बजे के बीच उनके खाते से पहले 4 हजार रुपये और फिर दूसरे ट्रांजेक्शन में 96 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाल ली गई। पीड़ित किसान पौध तैयार कर नर्सरी को सप्लाई करने का कार्य करते हैं।

मामले की सूचना साइबर सेल को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें