तमंचे के साथ फोटो वायरल, पुलिस ने किया तुरंत एक्शन….

हल्द्वानी – सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो और रील पोस्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो पोस्ट कर क्षेत्र में भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हल्द्वानी के क्रियाशाला मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी अंश खत्री उर्फ अक्की (19 वर्ष), हाल निवासी राजपुरा, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की गई है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें