हल्द्वानी/नैनीताल – वनमहोलिया और मेलाघाट आंगनवाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नन्हे-मुन्ने बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान डॉक्टर शैलजा द्वारा बच्चों की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सलाह दी गई।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, सहायिकाएं और स्थानीय महिलाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच और जनजागरूकता बढ़ाना रहा।











