हनुमान जयंती पर हनुमानधाम पहुंचेंगे सीएम धामी….

रामनगर – हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर के छोई स्थित हनुमानधाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे और भंडारे में भी सहभागिता करेंगे।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो चुका है। वे सुबह करीब 11:40 बजे हेलिकॉप्टर से रामनगर स्थित डिग्री कॉलेज पहुंचेंगे। इसके बाद वे अग्रवाल सभा में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री हनुमानधाम के लिए रवाना होंगे और दोपहर करीब 12:30 बजे छोई स्थित हनुमानधाम पहुंचेंगे, जहां धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम को सफल व सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें