जनगणना कार्य के लिए तैयार हो रहे कार्मिक, तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा….  

हल्द्वानी – जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस हल्द्वानी में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सम्पन्न हो गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय से आए मास्टर ट्रेनर कमल कर्नाटक तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश नेगी ने फील्ड ट्रेनरों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान जनगणना कार्य से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षण के बाद फील्ड ट्रेनरों को देवलामल्ला गांव में ले जाकर फील्ड विजिट भी कराया गया, जहां उन्हें व्यावहारिक रूप से जनगणना प्रक्रिया समझाई गई।

प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से अवगत कराया गया, ताकि आगामी कार्यों को सुचारु और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

कार्यक्रम के अंतिम दिन चार्ज अधिकारी ओखलकांडा हिमांशु जोशी, बेतालघाट बीसी जोशी सहित फील्ड ट्रेनर और विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें