15 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अन्य जिलों में तूफान की संभावना….

देहरादून – प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में आज सुबह बादल छा गए, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय इलाकों और कुछ मैदानी हिस्सों में तेज हवा और तूफान की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे तूफान और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतें और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की संभावना को भी ध्यान में रखते हुए प्रशासन सतर्क है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें