एलिवेटेड रोड पर लिखी धार्मिक टिप्पणी, पुलिस ने लिया संज्ञान……

देहरादून- दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एलिवेटेड रोड की दीवार पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी लिखते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना मोहंड क्षेत्र में बने एलिवेटेड हिस्से की है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे लोग खुद को हिंदू रक्षा दल से जुड़ा बता रहे हैं। वायरल क्लिप में सड़क पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणी लिखी गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि सड़क पर चलना सभी नागरिकों का अधिकार है। हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर संगठन की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने या किसी भी प्रकार की भड़काऊ गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें