गांव के सौंदर्यीकरण की ओर कदम, मंदिर प्रांगण में फर्श निर्माण शुरू….

रुद्रपुर – ग्राम शिवपुर में मंदिर के सामने प्रांगण के विकास का कार्य अब धरातल पर उतर आया है। क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लगभग 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग टाइल्स फर्श के निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि यह विकास कार्य मंदिर प्रांगण की सौंदर्यवृद्धि के साथ-साथ क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रही है और ऐसे कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता और प्रशासनिक सहयोग से यह परियोजना समयबद्ध रूप से पूर्ण होगी तथा आने वाले वर्षों तक क्षेत्र के विकास में सहायक सिद्ध होगी। ठुकराल ने कहा कि यह कार्य न केवल धार्मिक स्थल की गरिमा बढ़ाएगा, बल्कि आसपास के निवासियों को भी बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान कुसुम बख्शी, अंजलि, पूनम, सीमा मलिक, सदानंद मल्कि, रवि विश्वास, मंगल, रजाऊ राय, राजू तपाली, नरेश तपाली, विजय शिकारी, गोविंद, कवि बख्शी, शुभद्रा हाल्दार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य स्थानीय समुदाय की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें