विद्युत लाइन टूटने से बड़ा हादसा टला, नैनीताल में लाखों का नुकसान….

उत्तराखंड के नैनीताल में देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई, जहां विद्युत लाइन की तारें टूटकर गिरने से छह दोपहिया वाहन आग की चपेट में आ गए। मल्लीताल क्षेत्र में बी.डी. पांडेय जिला अस्पताल के समीप गैराज के सामने पार्किंग स्थल पर खड़ी तीन स्कूटी और तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात से तड़के सुबह के बीच की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तेज हवा के चलते विद्युत लाइन टूटकर नीचे खड़े दोपहिया वाहनों पर गिर गई, जिससे अचानक आग भड़क उठी और सभी वाहन एक साथ धधकने लगे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली की लाइन टूटना प्रतीत हो रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि सभी छह दोपहिया वाहन पूरी तरह नष्ट हो गए।

जानकारी के अनुसार जली हुई सभी बाइक और स्कूटी टैक्सी दोपहिया थीं, जो पास में रहने वाले लोगों की बताई जा रही हैं। इस आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा, वहीं स्थानीय लोगों ने बिजली लाइनों की नियमित जांच और सुरक्षा उपायों की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें