स्वास्थ्य, सुरक्षा और जागरूकता का संगम, बजाज ऑटो परिसर में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर….

ऊधम सिंह नगर  – मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, ऊधम सिंह नगर द्वारा बजाज ऑटो लिमिटेड, सेक्टर–10 परिसर में एक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों एवं अन्य लाभार्थियों की समग्र स्वास्थ्य जाँच की गई। शिविर में विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी लेकर उचित परामर्श दिया गया तथा महिला कर्मचारियों के लिए मेमोग्राफी सहित सभी आवश्यक जाँचें निःशुल्क की गईं। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत टीबी स्क्रीनिंग करते हुए सभी कर्मचारियों की काउंसलिंग, हेल्थ हिस्ट्री, एक्स-रे एवं नाट जांच की गई।

इसके साथ ही एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत बीपी, शुगर, ओरल कैंसर, छाती कैंसर की स्क्रीनिंग, एचआईवी, वी.डी.आर.एल., एसटीआई, हेपेटाइटिस-बी एवं सी की जांच, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, तंबाकू एवं नशा मुक्ति संबंधी काउंसलिंग की गई तथा तंबाकू उन्मूलन हेतु निकोटेक्स वितरित किया गया। शिविर में मेमोग्राफी 54, टीबी स्क्रीनिंग 512, बीपी व शुगर 512-512, हेपेटाइटिस बी व सी 439, टीबी हेतु एक्स-रे 512 तथा एचआईवी/वीडीआरएल/एसटीआई 501 जांचें की गईं।

शिविर का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, ऊधम सिंह नगर एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. शशांक बंसल (ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. संजय पांडेय, डॉ. प्रिया, डॉ. जयंत नंदन, डॉ. बिपिन चंद्रा, सीएचओ, एनटीईपी व एनसीडी टीमों की सक्रिय सहभागिता रही, जबकि कंपनी प्रबंधन की ओर से संजय गुप्ता, अरुण टोंक, डॉ. अग्निवेश, आराधना, विपिन सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से श्रमिक वर्ग में रोगों की समय पर पहचान, उपचार हेतु रेफरल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाकर कार्यस्थल पर स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें