उत्तराखंड सरकार ने जारी किया 2026 का छुट्टी कैलेंडर, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश….

देहरादून – उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक अवकाशों की वार्षिक सूची जारी कर दी है। शासन द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार आगामी वर्ष में प्रदेश में कुल 68 सरकारी अवकाश घोषित किए गए हैं, जिनमें से 07 अवकाश रविवार के दिन पड़ रहे हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अवकाशों को विभिन्न अनुसूचियों में वर्गीकृत किया गया है। अनुसूची-1 के अंतर्गत कुल 25 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। वहीं अनुसूची-2 में 03 अवकाश रखे गए हैं, जिनका लाभ पांच दिवसीय कार्य प्रणाली वाले कार्यालयों को नहीं मिलेगा।

इसके अतिरिक्त अनुसूची-3 में 17 अवकाश तथा अनुसूची-4 में कुल 23 अवकाश शामिल किए गए हैं। यह अवकाश कैलेंडर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए वर्ष 2026 की कार्ययोजना और अवकाश नियोजन में सहायक रहेगा।

शासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकतानुसार स्थानीय परिस्थितियों और विभागीय आवश्यकताओं के अनुसार कुछ अवकाशों में बदलाव संभव हो सकता है, जिसकी सूचना संबंधित समय पर जारी की जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें