गुरुद्वारा नानकसर में हुआ भव्य समागम, भाई अमरजीत सिंह व अन्य रागियों ने दी आध्यात्मिक प्रेरणा….

गजरौलागुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला में गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश उत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पवित्र समागम का आयोजन गुरुद्वारा नानकसर के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह जी की देखरेख में संपन्न हुआ।

रात्रिकालीन दीवान में सिख पंथ के प्रसिद्ध प्रचारक भाई अमरजीत सिंह (ग़ालिब खुर्द वाले), कथा वाचक भाई वरयाम सिंह, टाड़ी जत्था केवल सिंह मेहता तथा हजूरी रागी भाई राजेंद्र सिंह ने संगत को गुरु नानक देव जी के जीवन, उपदेशों और मानवता के संदेशों पर प्रकाश डाला। प्रचारकों ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ आज भी समाज में समानता, सेवा और सत्य के मार्ग को अपनाने की प्रेरणा देती हैं।

समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत ने भाग लिया और पवित्र सरोवर में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण “वाहेगुरु” के जयकारों से गूंज उठा।

मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह जी ने समागम में पहुंचे संत महापुरुषों और प्रचारकों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया तथा संगत के प्रति आभार व्यक्त किया।

समागम में बाबा करनैल सिंह, बलविंदर सिंह, हरवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, गुरमुख सिंह, अमित सिंह, हरजिंदर सिंह, सलवंत सिंह, मंगा सिंह, किसान नेता जगतार सिंह बाजवा सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में गुरु का लंगर लगाया गया, जिसमें संगत ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और भाईचारे का संदेश फैलाया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें