नवरात्र पर रामलीला मंचन ने बढ़ाया आस्था का रंग, उमड़ा भक्तों का सैलाब….

रुद्रपुर – नवरात्रि पर्व के अवसर पर पूरे क्षेत्र में जगह-जगह रामलीलाओं का मंचन हो रहा है। भूत बंगला में आयोजित रामलीला का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।

श्रीराम हनुमान देवी जागरण मंडल पिछले 60 वर्षों से रामलीला का आयोजन कर रहा है। बीती रात मंचित लीला में राम-सुमंत संवाद, निषादराज मिलन, शबरी की कुटिया आगमन और राम-केवट संवाद का सजीव चित्रण हुआ। श्यामा रसिया रसिक ब्रजधाम मंडली के कलाकारों ने मनमोहक अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

मुख्य अतिथि भारत भूषण चुघ ने कहा कि प्रभु श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक हैं। रामलीला न केवल धार्मिक आस्था को बल देती है, बल्कि समाज में संस्कृति, सत्य और अहिंसा का संदेश भी प्रसारित करती है। उन्होंने युवाओं से अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसेवक गुप्ता ने की, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरव गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति संरक्षक चैनसुख मिश्रा, विजय गुप्ता, अध्यक्ष विनोद वर्मा, महामंत्री रवि गुप्ता, उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, कोषाध्यक्ष राम किशोर रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन गिरीश श्रीवास्तव ने किया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें