बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य के मुद्दे उठे, मंत्री ने कैड़ा दिए समाधान के निर्देश

रामगढ़ – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बोहराकोट, नैकाना, तल्ला रामगढ़, नथुवाखान, सुयालगाड़, बड़ेट और बसगांव समेत अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं रखीं।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और मौके के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मोटर मार्गों की मरम्मत जल्द कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुचारु रखना प्राथमिकता है और क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए।

अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सरकार और जनप्रतिनिधि लगातार क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़कें खराब हैं, वहां सुधार कार्य कराया जा रहा है और ग्रामीण इलाकों को सड़क सुविधा से जोड़ने पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें