खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों का उत्साह

हल्द्वानी – इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, नैनीताल की ओर से आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए हल्द्वानी सांसद अजय भट्ट भी स्टेडियम पहुंचे।

सांसद अजय भट्ट ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए केंद्र और उत्तराखंड सरकार की ओर से युवाओं को खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर, सुविधाएं और मंच उपलब्ध कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं। उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के बल पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

सांसद ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करते रहने का आह्वान किया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें