शहीद स्मारक पहुंचकर धामी ने किया नमन, कहा—त्याग से मिलती है राष्ट्रसेवा की प्रेरणा

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी भ्रमण के दूसरे दिन गुरुवार को शहर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर शहीदों का बलिदान अतुलनीय है। देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर सपूतों के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक हमें राष्ट्रभक्ति, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके सम्मान एवं हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। शहीदों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना समाज और सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान शहीद स्मारक पर श्रद्धा और सम्मान का वातावरण बना रहा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें