काठगोदाम में रोडवेज कर्मचारियों का सांकेतिक प्रदर्शन, संगठन ने दिखाई ताकत

काठगोदाम – रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की केंद्रीय प्रबंध समिति के आह्वान पर मंगलवार को काठगोदाम स्थित मंडलीय प्रबंधक संचालन कार्यालय में कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। कुमाऊं क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री के निर्देश पर आयोजित धरने में परिषद के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन श्याम सिंह शाही ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष राजवीर काण्डपाल और क्षेत्रीय मंत्री उमेश चंद्र जोशी ने कर्मचारियों की एकजुटता पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन, आन सिंह जीना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अधिकारी, कौशल किशोर जोशी, दिनेश भंडारी, दिनेश कुमार, प्रमोद बगली, ललित मोहन सत्ती, ललित मोहन जोशी और कमल किशोर तिवारी समेत परिषद के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

धरने में कर्मचारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में राजीव रस्तोगी, हरीश शर्मा, चंद्र लाल, सुरेश चंद्र, नागेंद्र सिंह, धीरेंद्र चंद्र, पवन कुमार, चंद्र शेखर, आनंद सिंह जोशी, सुरेंद्र सिंह रावत, रमेश कपिल, राजीव भट्ट, गोविंद जोशी, चंदन सिंह डंगवाल, मनोज मनराल, विजय चौहान, मो. इमरान, मोहन सिंह बोरा, अमित कुमार सिंह, प्रवीण दानी, अमरपाल, पीठीराम सिंह, शंकर सिंह, जगदीश पुजारी, नवीन बिष्ट, कार्तिक नेगी, रोहित सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, नवीन चंद्र पांडेय और संजय डंगवाल समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों और संगठन से जुड़े विषयों को लेकर एकजुटता बनाए रखना जरूरी है। धरने के अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष राजवीर काण्डपाल ने कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें