अटल पार्क के पास पुलिस ने पकड़ा स्मैक तस्कर, 121.95 ग्राम अवैध स्मैक और स्कूटी बरामद

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री के ‘मिशन ड्रग फ्री देवभूमि’ और ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 121.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी को भी सीज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी।

अटल पार्क के पास दबोचा गया आरोपी

20 अगस्त को संयुक्त टीम ने चंबल पुल के पास अटल पार्क के गेट के सामने संदिग्ध गतिविधियों की जांच के दौरान एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 121.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान अमित आर्य (24), पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी बागजाला, गौलापार, थाना काठगोदाम, नैनीताल के रूप में की है।

स्कूटी भी सीज

पुलिस के अनुसार आरोपी स्मैक की तस्करी में हीरो डेस्टिनी स्कूटी संख्या UK04AG-9041 का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली मुखानी में एफआईआर संख्या 134/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई

एसएसपी नैनीताल ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों, एसओजी और एएनटीएफ को नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल भानु प्रताप (एसओजी) और कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (एसओजी) शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें