बिंदुखत्ता में शराब तस्करी का खुलासा, स्कूटी से 17 और स्टोर रूम से 48 क्वार्टर बरामद

लालकुआं/बिंदुखत्ता  – अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बिंदुखत्ता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी से शराब बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी की डिक्की और घर के स्टोर रूम से 65 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम 19 अगस्त को संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति होटल फैमिली रेस्टोरेंट के सामने स्कूटी में शराब रखकर बेच रहा है।

पुलिस को देखते ही घर की ओर भागा

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी स्कूटी लेकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया और राजीव नगर प्रथम, बिंदुखत्ता स्थित उसके घर पहुंच गई। पुलिस ने नियमानुसार मकान की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान स्कूटी से 17 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद हुए। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर घर के स्टोर रूम की तलाशी ली गई, जहां से 48 क्वार्टर और बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 65 क्वार्टर रॉयल स्टैग और प्रेस्टीज मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की।

आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल गढ़िया पुत्र शेर सिंह, निवासी राजीव नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, कोतवाली लालकुआं के रूप में की है। शराब बरामदगी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 127/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी संख्या UK06M-3175 भी कब्जे में ले ली है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी (चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता), कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह और कांस्टेबल दयाल नाथ शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें