हल्द्वानी – न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया।
तीन वारंटी पुलिस की गिरफ्त में
अभियान के दौरान पुलिस ने मोहित कश्यप पुत्र किशन, निवासी राजपुरा वार्ड नंबर 13, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। वह सीसी नंबर 2726/2004, धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित था।
दूसरे वारंटी आमिर खान (28), पुत्र बबलू खान, निवासी लाइन नंबर 17, वार्ड नंबर 25, इंद्रानगर, बनभूलपुरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह मु0अ0सं0 176/2022, धारा 380/411 भादवि के मामले में वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहा था।
वहीं तीसरे वारंटी अरमान पुत्र अतीक शाह, निवासी लाइन नंबर 17, आजाद नगर, बनभूलपुरा को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
अदालत में पेश करेगी पुलिस
पुलिस ने तीनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हेमंत प्रसाद, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल हरीश रावत और कांस्टेबल मोहम्मद अतहर शामिल रहे।











