हरियाली से संवरेगा हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग, जमरानी परियोजना ने उठाया कदम

हल्द्वानी – जमरानी बांध परियोजना के अंतर्गत पीआईयू जमरानी की ओर से शुक्रवार को हल्द्वानी-काठगोदाम मोटर मार्ग स्थित गौलावार फीडर नहर के किनारे व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क मार्ग के किनारे हरियाली बढ़ाने के साथ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना रहा।

पौधरोपण कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने सहभागिता की। इस दौरान जमरानी बांध परियोजना के उप महाप्रबंधक बीबी पाण्डेय, परियोजना प्रबंधक योगेश चंद्र कांडपाल, शाह नवाज, उपराजस्व अधिकारी सीएस कांडपाल, सहायक परियोजना प्रबंधक टीएस लटवाल, हिमांशु कांडपाल, संजय तिवारी और दीपांशु जोशी समेत परियोजना से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

क्षेत्रीय अभियंता मो. शादाब और नीरज मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण अभियान में भाग लिया।

सड़क किनारे बढ़ेगी हरियाली

अधिकारियों ने बताया कि गौलावार फीडर नहर के किनारों पर पौधरोपण से हल्द्वानी-काठगोदाम मोटर मार्ग के आसपास हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। इससे मार्ग का सौंदर्यीकरण होने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र का विस्तार भी प्राथमिकता में होना चाहिए।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें