झपटमारी के 48 घंटे में खुलासा, चोरगलिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चोरगलिया – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत चोरगलिया पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झपटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे पहाड़ी उकरौली, सितारगंज निवासी निलेश के पिता साइकिल से गोविंदपुर स्थित अपने नाना के घर जा रहे थे। इसी दौरान बगीचा रेस्टोरेंट के पास एक युवक ने उनके हाथ से मोबाइल फोन पर झपट्टा मारकर उसे छीन लिया और मौके से फरार हो गया।

मामले में निलेश की तहरीर पर थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 39/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने तत्काल पतारसी-सुरागरसी के साथ मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने आदित्य कुमार उर्फ विक्की (25) पुत्र रमेश लाल, निवासी ग्राम धर्मगढ़, चोरगलिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से झपटमारी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन Samsung A07 5G, सलेटी रंग को भी बरामद किया गया।

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के मुताबिक पूछताछ और अभिलेखों की जांच में सामने आया कि आरोपी आदित्य कुमार पहले भी चोरगलिया थाने में दर्ज बैटरी चोरी के मुकदमे में जेल जा चुका है। वह वर्तमान में न्यायालय से जमानत पर चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

कार्रवाई करने वाली टीम

अभियुक्त की गिरफ्तारी में अपर उपनिरीक्षक मनजीत सिंह, कांस्टेबल संदीप सिंह और कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें