हल्द्वानी-चेकिंग में फंसा चरस तस्कर, 369 ग्राम चरस और पल्सर बाइक जब्त

हल्द्वानी – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 369 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चरस तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त कर ली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान गौला बाईपास रोड स्थित यात्री विश्रामगृह के निकट एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 369 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान विक्रम सिंह बर्गली (34 वर्ष) पुत्र रणजीत सिंह बर्गली, निवासी ग्राम गलनी, थाना खन्स्यू, जनपद नैनीताल तथा वर्तमान निवासी गिरजा बिहार, कमलुवागांजा, थाना मुखानी के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चरस तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (UK-04N-8763) भी बरामद कर जब्त कर ली।

आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 128/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल सुच्चा सिंह तथा कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें