सुशासन और प्रशासनिक दक्षता पर विशेष व्याख्यान, कुमाऊं आयुक्त ने साझा किए अनुभव

नैनीताल – डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी में आयोजित 16वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को एक विशेष व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के माध्यम से चयनित 58 प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशासनिक व्यवस्था, सुशासन और कमिश्नरी की कार्यप्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

अपने संबोधन में आयुक्त दीपक रावत ने कमिश्नरी की भूमिका, प्रशासनिक ढांचे और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजस्व प्रशासन, कानून-व्यवस्था की निगरानी तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में कमिश्नरी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

सत्र के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने गुड गवर्नेंस (सुशासन), प्रशासनिक सुधार, निर्णय लेने की प्रक्रिया और जनसेवा से जुड़े अनेक सवाल पूछे। कुमाऊं आयुक्त ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए सभी प्रश्नों का व्यावहारिक एवं तार्किक उत्तर दिया और अधिकारियों को पारदर्शी, संवेदनशील तथा जवाबदेह प्रशासन की दिशा में कार्य करने की सीख दी।

प्रशिक्षणार्थियों ने इस संवाद को अपने भावी प्रशासनिक जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अनुभव साझा करने वाले सत्र प्रशासनिक दायित्वों को बेहतर ढंग से समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान संयुक्त निदेशक डॉ. महेश कुमार ने कुमाऊं आयुक्त का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, विषय-वस्तु तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यवहारिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक-सह-कार्यक्रम निदेशक, सीजीजी के कंसल्टेंट सहित अकादमी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें