शराब तस्करी पर कालाढूंगी पुलिस का वार, दो आरोपियों से कच्ची शराब बरामद

कालाढूंगी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 75 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

सोमवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब की रोकथाम के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नए गांव से आगे बाजपुर-कालाढूंगी रोड तथा छोराजाली मार्ग पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहले मामले में बलकार सिंह पुत्र माला सिंह (40 वर्ष), निवासी मोहाली जंगल बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधमसिंहनगर के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं दूसरे मामले में अमरजीत सिंह पुत्र इंदर सिंह (20 वर्ष), निवासी थापा नगला, कोतवाली बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के पास से 75 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 79/2026 एवं 80/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, अपर उपनिरीक्षक तनवीर आलम, अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह, कांस्टेबल मनोज द्विवेदी, किशन नाथ, अमनदीप सिंह तथा स्वरूप सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें