चोरगलिया पुलिस का एक्शन, महिला से छेड़छाड़ के आरोपी पर दर्ज हुआ मुकदमा

हल्द्वानी/चोरगलिया – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने एक महिला का लगातार पीछा करने, रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना चोरगलिया पुलिस ने मोहम्मद अली पुत्र उस्मान शाह, निवासी ग्राम बसेंगा, तहसील रतना, थाना नवाबगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी वार्ड नंबर-8, गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब दो माह से एक महिला (काल्पनिक नाम रिया) का लगातार पीछा कर रहा था। आरोप है कि 11 जुलाई को भी उसने महिला का पीछा करते हुए रास्ता रोका, अश्लील इशारे किए, उसका हाथ पकड़ लिया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 32/2026 के तहत बीएनएस की धारा 74, 78, 126(2), 352 एवं 351(3) में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक नीशू गौतम, महिला कांस्टेबल सुखविंदर कौर, हेड कांस्टेबल प्रमोद राणा तथा हेड कांस्टेबल दीपचंद शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें