राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का सेवा अभियान, आश्रम में बांटे फल

हल्द्वानी – नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी एवं जिला युवक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में राजपुरा स्थित कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आश्रम के निवासियों के बीच पहुंचकर उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी आज देश में जनहित, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जीवन सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है तथा उनके जन्मदिवस पर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य करना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।

जिला महासचिव मलय बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, युवा और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि जब-जब जनता के अधिकारों पर संकट आया, राहुल गांधी उनके साथ मजबूती से खड़े दिखाई दिए। यही कारण है कि वे आज करोड़ों लोगों के लिए संघर्ष, साहस और उम्मीद का प्रतीक बन चुके हैं।

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने युवाओं को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सकारात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और सहयोग पहुंचाना होना चाहिए तथा युवा कांग्रेस इसी भावना के साथ जनसेवा के कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय, समानता, भाईचारे और जनसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। साथ ही उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, पार्षद धर्मवीर, हेमंत साहू, जगमोहन बगड़वाल, त्रिलोक बनौली, विजेंद्र चौहान, रेनू तोमर, नेहा, जाकिर हुसैन, कौशलेन्द्र भट्ट, स्वाति जोशी, राजो टंडन, संजय शेखर, कोमल जायसवाल, तलत एहतेशाम, सुजल सचिन, उदित करायत, कुशल राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें