केरल ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में फुटबॉल मे स्वर्ण पदक जीता, फाइनल में 1/0 से उत्तराखंड को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है….

हल्द्वानी – 38वें नैशनल गेम्स के पुरुष फुटबाल मुकाबले में केरल ने उत्तराखंड को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वे केरल के मजबूत रक्षा को तोड़ नहीं पाए। हल्द्वानी के गौलापार के इंदिरा गांधी अन्तराष्ट्रीय स्टेडियम में आज एक अद्भुत माहौल था, जब 12 हजार से अधिक दर्शकों ने स्टेडियम को खचाखच भर दिया और फुटबॉल मैच का आनंद लिया।

38वें नैशनल गेम्स के पुरुष फुटबाल मुकाबले का फाइनल केरल और उत्तराखंड के बीच खेला गया। फर्स्ट हाफ में दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं, लेकिन 52वें मिनट में केरल ने एक आसान फील्ड गोल कर बढ़त बनाई। खेल के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी चोटिल हुए और केरल के दो खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिखाया गया। उत्तराखंड के शैलेंद्र ‘गिन्नी’ को 89वें मिनट में रेड कार्ड दिखाया गया और बचे हुए समय में उत्तराखंड ने 10 खिलाड़ियों के साथ बराबरी की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। अंत में, केरल ने खिताब अपने नाम किया और स्टेडियम में दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।

उत्तराखंड सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हल्द्वानी में फुटबॉल के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से राज्य में खेलों का बेहतर माहौल बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक रूप से कार्य करेगी। इस दौरान उन्होंने फुटबॉल मैच का आनंद लिया और विजेता एवं उप विजेता टीम को मेडल प्रदान कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने फुटबॉल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल कुमार डब्बू, विधायक नैनीताल सरिता आर्या,आईजी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत सहित विभिन्न विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रदेशों से आए खेल प्रशिक्षक खिलाड़ी सहित अपार संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें