नैनीताल – जनपद में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर मंगलवार को पुलिस लाइन नैनीताल में उप महानिरीक्षक एसएसबी दुर्गा बहादुर सुनार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के बीच शिष्टाचार भेंट एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उप महानिरीक्षक एसएसबी ने जनपद में शांति व्यवस्था ड्यूटी में तैनात एसएसबी अधिकारियों एवं जवानों का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों एवं आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें तथा जनपद पुलिस के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतना आवश्यक है, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय, सतर्कता और टीमवर्क के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार एवं सहायक कमांडेंट प्रशांत पोटभरे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।











