ऑपरेशन ‘प्रहार’ में कालाढूंगी पुलिस की बड़ी सफलता, स्मैक तस्कर और शातिर चोर गिरफ्तार

कालाढूंगी। जनपद नैनीताल में अपराध और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर और एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

4.61 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

दिनांक 08 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कालाढूंगी-नैनीताल रोड स्थित सुमन आनंद गेस्ट हाउस के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आदित्य श्रीधर काण्डपाल पुत्र मोहन चन्द्र काण्डपाल निवासी थाना तल्लीताल, जनपद नैनीताल, उम्र 26 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.61 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर संख्या 49/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी:
▪️ 4.61 ग्राम अवैध स्मैक

पुलिस टीम:
▪️ प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
▪️ उपनिरीक्षक बलवीर चन्द्र
▪️ कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह राणा
▪️ कांस्टेबल मनोज द्विवेदी

शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का शतप्रतिशत सामान बरामद

वहीं दूसरी कार्रवाई में कालाढूंगी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 07 मई 2026 को गंगाराम निवासी वार्ड नंबर-1 कालाढूंगी ने घर से नगदी और मोबाइल चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। मामले में पुलिस ने एफआईआर संख्या 47/2026 धारा 305(A) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी की पहचान की। पतारसी-सुरागरसी के बाद पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र सिंह राणा पुत्र भीम सिंह राणा निवासी डाक बंगला कालाढूंगी को कोटाबाग रोड वन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और नशा तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं तथा वह पहले भी जेल जा चुका है।

बरामदगी:
▪️ ₹800 नगद
▪️ टच स्क्रीन मोबाइल फोन

पुलिस टीम:
▪️ प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
▪️ अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह
▪️ कांस्टेबल अमनदीप सिंह
▪️ कांस्टेबल किशन नाथ
▪️ कांस्टेबल तेजपाल सिंह

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें