स्कूटी समेत 20.99 ग्राम स्मैक बरामद, आरोपी दबोचा….

नैनीताल – पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20.99 ग्राम स्मैक और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान गौला बाईपास रोड स्थित यात्री शेड के पास संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अयान उर्फ आशू (21 वर्ष) निवासी बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह सहित अन्य जवान शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें