हल्द्वानी – नैनीताल जनपद में अवैध सट्टा और जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज सिंह कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान 16 अप्रैल 2026 को चोरगलिया रोड स्थित मजार के पास एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान पप्पू पुत्र असगर खाँ (उम्र 46 वर्ष), निवासी इन्द्रानगर छोटी रोड, बनभूलपुरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा नगद ₹1620/- बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 67/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कांस्टेबल दिलशाद अहमद और शिवम कुमार शामिल रहे।











